!! 2 !! ALL COMPETITIVE EXAMS HINDI !! हिन्‍दी !! FOR SSC, MPPSC , UPPSC , VYAPAM ETC


PDF FILE ME DOWNLOAD KARNE KE LIYA DOWNLOAD PAR CLIK KARE

 
प्रश्‍न 1 –  जिन शब्‍दों में किसी प्रकार का विकार या परिवर्तन नही होता, उसे क्‍या कहते है।
उत्‍तर – तत्‍सम ।
प्रश्‍न 2 – कार्य के होने का बोध कराने वाले शब्‍द को क्‍या कहते है।   
उत्‍तर – क्रिया  कहते है।
प्रश्‍न 3 – भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान किससे होता है।  
उत्‍तर – व्‍याकरण से  होता है।
प्रश्‍न 4 – विशेषण जिस शब्‍द की विशेषता बताते है, उसे क्‍या कहते है।  
उत्‍तर – विशेष्‍य ।
प्रश्‍न 5 – हिन्‍दी में लिंग का निर्धारण किस से होता है।  
उत्‍तर – संज्ञा से ।
प्रश्‍न 6 – क्रिया का मूल रूप क्‍या कहलाता है।   
उत्‍तर – धातु ।
प्रश्‍न 7 – सर्वनाम के साथ प्रयुक्‍त होने वाली विभक्तियॉं होती है।   
उत्‍तर – संश्लिष्‍ट ।
प्रश्‍न 8 – हिन्‍दी में कारक चिन्‍ह कितने होते है।   
उत्‍तर 8 होते है।
जबकि संस्‍कृत भाषा में कारक चिन्‍ह 7 होते है।
प्रश्‍न 9 –  संज्ञा कितने प्रकार की होती है।    
उत्‍तर – संज्ञा 5 प्रकार की होती है।
1.  व्‍यक्ति वाचक संज्ञा
2.  जाति वाचक संज्ञा
3.  भाव वाचक संज्ञा
4.  समूह वाचक संज्ञा
5.  द्वव्‍य वाचक संज्ञा
प्रश्‍न 10 – वे शब्‍द जो विशेषण की भी विशेषता बतलाते है। उन्‍हे क्‍या कहते है।  
उत्‍तर – प्रविशेषण ।
प्रश्‍न 11 – सर्वनाम किसे कहते है।   
उत्‍तर – सर्वनाम वे शब्‍द कहलाते है। जो संज्ञा के स्‍थान पर प्रयोग मे लाये जाते है।
जैसे – यह , वह , वे , उनका , इनका , इन्‍हे आदि
प्रश्‍न 12 – सर्वनाम के कितने भेद होते है।   
उत्‍तर – सर्वनाम के 6 भेद होते है।
1.  पुरूषवाचक सर्वनाम
2.  निश्‍चयवाचक सर्वनाम
3.  अनिश्‍चयवाचक सर्वनाम
4.  प्रश्‍नवाचक सर्वनाम
5.  संबंधवाचक सर्वनाम
6.  निजवाचक सर्वनाम

प्रश्‍न 13 – क्रिया किसे कहते है।  
उत्‍तर – जिस शब्‍द से किसी काम के करने या होने का बोध हो उसे क्रिया कहते है।
जैसे – खाना , हँसना , रोना , बैठना आदि
प्रश्‍न 14 – क्रिया मुख्‍य रूप से कितने प्रकार की होती है।  
उत्‍तर – मुख्‍य रूप से क्रिया 2 प्रकार की होती है।
1.  अकर्मक क्रिया
2.  सकर्मक क्रिया
प्रश्‍न 15 – काल कितने प्रकार के होते है।   
उत्‍तर – काल 3 प्रकार के होते है।
1.  वर्तमान काल
2.  भूतकाल
3.  भविष्‍यकाल
प्रश्‍न 16 – क्रिया विशेषण किसे कहते है।   
उत्‍तर – जिन शब्‍दों से क्रिया की विशेषता का ज्ञान होता है, उसे क्रिया विशेषण कहते है।
जैसे – यहॉ , वहॉ , अब , तक   आ‍दि
प्रश्‍न 17 – अव्‍यय किसे कहते है।   
उत्‍तर – जिन शब्‍दों में लिंग , वचन , पुरूष , कारक आदि के कारण कोई परिवर्तन नहीं होता, उन्‍हें अव्‍यय कहते है।
प्रश्‍न 18 – अव्‍यय के सामान्‍यत: कितने भेद है।   
उत्‍तर – अव्‍यय के सामान्‍यत: 4 भेद है।
1.  क्रिया विशेषण
2.  संबंधबोधक
3.  समुच्‍चय बोधक
4.  विस्‍मयादि बोधक
प्रश्‍न 19 – हिन्‍दी में वचन कितने प्रकार के होते है।   
उत्‍तर – हिन्‍दी में वचन 2 प्रकार के होते है।
1.  एक वचन
2.  बहुवचन
जबकि संस्‍कृत में वचन 3 प्रकार के होते है।
प्रश्‍न 20 –  वर्ण किसे कहते है।  
उत्‍तर – वह मूल ध्‍वनि जिसका और विभाजन नही हो सकता हो उसे वर्ण कहते है।
जैसे  -  म ,,,, क  आदि     
प्रश्‍न 21 – वर्णमाला किसे कहते है।  
उत्‍तर – वर्णों का क्रमबद्ध समूह ही वर्णमाला कहलाता है।
प्रश्‍न 22 – शब्‍द किसे कहते है।  
उत्‍तर – दो या दो से अधिक वर्णों का मेल जिनका कोई निश्चित अर्थ निकलता हो उन्‍हे शब्‍द कहते है।
प्रश्‍न 23 – वाक्‍य किसे कहते है।   
उत्‍तर – दो या दो से अधिक शब्‍दों का सार्थक समूह वाक्‍य कहलाता है।
प्रश्‍न 24 – मूल स्‍वरों की संख्‍या कितनी है।   
उत्‍तर – मूल स्‍वरों की संख्‍या 11 होती है।
प्रश्‍न 25 –  मूल व्‍यंजन की संख्‍या कितनी होती है।   

उत्‍तर – मूल व्‍यंजन की संख्‍या 33 होती है।                              

Comments