PDF FILE ME DOWNLOAD KARNE KE LIYA DOWNLOAD PAR CLIK KARE
प्रश्न
1 – मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है । यह
किसने कहा ।
उत्तर – अरस्तू ने ।
प्रश्न
2 – भाषा किसे कहते है।
उत्तर – मनुष्य अपने मानसिक विचारों की अभिव्यक्ति के लिए जिस माध्यम का
प्रयोग करता है। वह भाषा कहलाती है।
प्रश्न
3 – भाषा शब्द की उत्पत्ति कहॉ से हुई है।
उत्तर – भाषा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के भाष धातु से हुई है।
प्रश्न
4 – सामान्य शब्दों मे हम भाषा को किस तरह से व्यक्त करेगे ।
उत्तर – भाषा वह साधन है । जिसके द्वारा मनुष्य अपने भावों या विचारों को
बोलकर या लिखकर दूसरे मनुष्यों तक पहुँचाता है।
प्रश्न
5 – भाषा को मोटे रूप में कितने भागों मे
बांटा गया है।
उत्तर – भाषा को मोटे रूप में 2 भागों मे बांटा गया है।
1.
लिखित भाषा
2.
मौखिक भाषा
प्रश्न
6 – हिन्दी भाषा का सम्बन्ध किस लिपि से है।
उत्तर – देवनागरी लिपि से है।
प्रश्न
7 – बोलने वालो की संख्या की दृष्टि से हिन्दी का विश्व मे कौन सा स्थान है।
उत्तर – तीसरा ।
प्रश्न
8 – सूरदास के काव्य किस भाषा में है।
उत्तर – ब्रजभाषा में ।
प्रश्न
9 – संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है – ‘’ संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी ‘’ ।
उत्तर – 343 वें अनुच्छेद में कहॉ गया ।
प्रश्न
10 – हिन्दी शब्द की व्युत्पत्ति कहॉ से हुई है।
उत्तर – सिंधु से ।
प्रश्न
11 – वर्तमान हिन्दी का प्रचलित रूप कैसा है।
उत्तर – खडी बोली ।
प्रश्न
12 – जिन ध्वनियों के संयोग से शब्दों का निर्माण होता है। उन्हें क्या कहते
है।
उत्तर – वर्ण ।
प्रश्न
13 – स्वरों की संख्या कितनी मानी गई है।
उत्तर – 11 ।
प्रश्न
14 – हिन्दी मानक वर्ण माला में कुल कितने वर्ण है।
उत्तर – 52 ।
प्रश्न
15 – अन्तस्थ व्यंजनों की संख्या कितनी है।
उत्तर – 4 ।
प्रश्न
16 – हिन्दी वर्ण माला को कितने भागों में विभक्त किया गया है।
उत्तर – दो भागो में ।
प्रश्न
17 – हिन्दी वर्ण माला में स्पर्श व्यंजनों की संख्या कितनी है।
उत्तर – 25 ।
प्रश्न
18 – मात्रा के आधार पर हिन्दी स्वरों के दो भेद कौन से है।
उत्तर – हस्व और दीर्घ ।
प्रश्न
19 – ‘ क्ष ‘ वर्ण किसके योग
से बना है।
उत्तर – ‘’ क् + ष ‘’ से बना है।
प्रश्न
20 – हिन्दी वर्ण माला में व्यंजनों की संख्या है।
उत्तर – 33 व्यंजन है।
प्रश्न
21 – जिन शब्दों के अन्त में ‘अ’ आता है, उन्हें क्या कहते है।
उत्तर – अकारांत कहते है।
प्रश्न
22 – हिन्दी वर्ण माला में अयोगवाह वर्ण
कौन से है।
उत्तर - अं , अ: वर्ण अयोगवाह वर्ण है ।
प्रश्न
23 – हंस मे लगा ( a ) चिन्ह कहलाता है।
उत्तर – अनुस्वार
प्रश्न
24 – चॉद शब्द में लगा ( ँ ) चिन्ह कहलाता है।
उत्तर – अनुनासिक ।
प्रश्न
25 – भाषा की सबसे छोटी इकाई क्या है।
उत्तर – वर्ण ।
Comments
Post a Comment